फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आनलाइन मंगवाया था 30 हजार का मोबाइल, आया 3 रुपये का साबुन

आनलाइन मंगवाया था 30 हजार का मोबाइल, आया 3 रुपये का साबुन

Tue, 24 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन मंगवाया था 30 हजार का मोबाइल, आया 3 रुपये का साबुन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
ऑनलाइन शापिंग का क्रेज बढ़ने के साथ-साथ अब इसमें ठगी के मामले भी बढ़ने लगे हैं। रतिया के एक युवक ने एक कंपनी पर ऑनलाइन 30 हजार के फोन का आर्डर किया और जब उसके पास पार्सल आया तो उसमें तीन रुपये का एक साबुन मिला।
रतिया के टिब्बा कॉलोनी निवासी अमन ने बताया कि उसने गत दिवस आनलाइन बिजनेस करने वाली फ्लिपकार्ट कंपनी पर 30 हजार मूल्य का एप्पल कम्पनी के 6 एस मोबाइल का आर्डर दिया था, जिसकी डिलीवरी उसे 18 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन 18 अक्तूबर को उसके डिलीवरी नहीं हुई तो उसने कंपनी में 23 अक्तूबर को इसकी शिकायत की। जिसके बाद आज से डिलीवरी कंपनी ई-काम का सप्लायर एक फ्लिपकार्ट कंपनी का डिब्बा देकर गया व मौके पर ही उसकी पेमेंट भी कर दी, लेकिन जैसे ही उसने सप्लायर के सामने ही उक्त डिब्बे को खोला तो उसमें 30 हजार के मोबाइल की जगह मात्र 3 रुपये कीमत का एक साबुन निकला, जिसे देखकर वह दंग रह गया।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि उसने इसकी शिकायत सप्लायर कम्पनी ई-काम के जिला कार्यालय व फ्लिपकार्ट कंपनी के अधिकारियों की लेकिन किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। वहीं जब ई-काम कम्पनी के जिला कार्यालय में फोन पर मनदीप नामक व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका काम मात्र डिलीवर करना है, इसलिए उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed