{"_id":"5a4148094f1c1baa268b5d69","slug":"51514227721-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
सोमवार सुबह गांव अजीतसर के समीप खेत में काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक मजदूर कुलविंद्र सिंह के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अजीतसर ढाणी का उपरोक्त मजदूर किसी जमींदार के खेत में मजदूरी करता है और सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे खेत में पानी लगाने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि कुछ समय पश्चात ही उसका भाई गुरप्रीत चाय देने के लिए गया तो वह पानी के खाल के समीप ही बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसे अन्य लोगों के सहयोग से रतिया के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि माना जा रहा है कि हृदय गति रुकने के कारण ही उपरोक्त मजदूर की मौत हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के पश्चात ही मौत की पुष्टि हो पाएगी।