{"_id":"5b3a6a794f1c1b48578b45b0","slug":"41530555001-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से भागे प्रेमी जोड़े की टोहाना में की परिजनों ने पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर से भागे प्रेमी जोड़े की टोहाना में की परिजनों ने पिटाई
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भूना। टोहाना के एक पार्क में एक प्रेमी जोड़े की युवती के परिजनों ने पिटाई कर दी और जबरदस्ती युवती को उठाकर अपने साथ ले गए। सोमवार को गोरखपुर निवासी युवक ने अपनी प्रेमिका को वापस दिलवाने व मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर टोहाना व भूना पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलते ही भूना व टोहाना के एसएचओ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मगर बहरहाल युवती का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। टोहाना व भूना की पुलिस संयुक्त रूप से उपरोक्त युवती को तलाशने के लिए प्रयास कर रही है।
सात महीने पहले घर से भागा था प्रेमी जोड़ा
गांव गोरखपुर के एक ही समुदाय के युवक और युवती घर से भाग गए थे। दोनों ने प्रेम विवाह रचाने की कोशिश भी की थी। मगर युवक की आयु 20 वर्ष होने के कारण विवाह संपन्न नहीं हो सका। इसलिए तभी से ही दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में गुरूग्राम में रह रहे थे। पुलिस शिकायत में युवक ने बताया कि टोहाना के पास लोहाखेड़ा में अपनी बहन व बहनोई के पास लड़की को लेकर मिलने आया था। किंतु बहन व बहनोई टोहाना के एक पार्क में मिल गए। जहां पर युवक व युवती ने पहुंचकर उपरोक्त दोनों से परिवारिक सुख-दु:ख के बारे में बातचीत शुरू की ही थी कि युवती के परिजन पार्क में पहुंच गए। युवती के परिजनों ने दोनों की पिटाई की और युवती को उठाकर साथ ले गए।
रिश्ते में बुआ-भतीजा है दोनों
गांव गोरखपुर से करीब सात महीने पहले प्रेम-प्रसंग के कारण घर से भाग गए थे। दोनों ही एक समुदाय के है तथा पड़ोसी हैं। रिश्ते में युवती और युवक बुआ-भतीजा है मगर फिर भी दोनों प्रेम विवाह करना चाह रहे थे। मगर युवक की आयु 20 साल होने के कारण शादी कोर्ट में नहीं हो सकी। जबकि युवती की आयु 21 वर्ष है। लेकिन हाई कोर्ट में तीन महीने पहले युवती ने अपने परिजनों से खतरा होने की याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है कार्रवाई: एसएचओ टोहाना
टोहाना सीटी एसएचओ प्रदीप कुमार श्योराण ने बताया कि युवक ने घटना से संबंधित रविवार को कोई जानकारी नहीं दी। सोमवार को मामले से अवगत करवाया है। घटना को लेकर लिखित में शिकायत ली गई है और युवती की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। युवक के अनुसार युवती को उठाकर ले जाने में उसका भाई, मामा, बहनोई आदि बताए गए हैं। उधर, भूना थाना प्रभारी रमेश कुमार किरमारा ने बताया कि युवक को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए हिदायत दी गई है। मगर वह पुलिस सुरक्षा लेने से इंकार कर रहा है। पुलिस ज्योति की तलाश के लिए गांव गोरखपुर में भी छापा मार चुकी है। उधर टोहाना पुलिस भी प्रयास कर रही है।