{"_id":"5ac12dcf4f1c1bba618b4e93","slug":"41522609615-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में युवक की चाकू व सिर पर पिस्तोल के बट मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना में युवक की चाकू व सिर पर पिस्तोल के बट मारकर हत्या
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
सपड़ा मोहल्ला में हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे एक युवक पर दो युवकों ने चाकू व पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। चोटें अधिक होने के कारण परिजन उसे हिसार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टोहाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि हमलावर युवक मृतक के एक साथी को मारने आए थे, मृतक ने बीच बचाव किया तो उस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस को दी शिकायत में बागड़ी मोहल्ला निवासी रोहित ने बताया कि सपड़ा मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भाग लेने के लिए उसका भाई मोहित व मोहित का साथी अतुल जा रहे थे। उनके कुछ समय बाद उसकी मां संतोष व चाचा सुरेंद्र भी मंदिर के लिए रवाना हो गए। जब वे प्राचीन हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंचे तो सामने से रवि पुत्र रणजीत, खीरा उर्फ जगसीर ने उन पर हमला कर दिया। रवि ने उसके भाई को चाकू मारे तथा खीरा ने उसके भाई के सिर पर पिस्तौल का बट मार दिया। युवकों को उसके भाई पर हमला करता देखकर उसके चाचा ने युवकों को रोकने लिए ललकारा तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। जिसके बाद वे उसके भाई को टोहाना के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन चोट अधिक होने के चलते वे हिसार सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो हमलावर युवक अतुल पर हमला करने के लिए आए थे। मोहित ने बीच बचाव किया तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। वहीं दोनों युवकों को राउंड अप भी कर लिया गया है।