फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टिब्बा कालोनी में चोरों ने मकान से उड़ाए लाखों

टिब्बा कालोनी में चोरों ने मकान से उड़ाए लाखों

Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
टिब्बा कालोनी में चोरों ने मकान से उड़ाए लाखों
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
शहर की टिब्बा कॉलोनी में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। परिवार के सदस्य इस दौरान चंडीगढ़ गए हुए थे। वीरवार को वापस लौटने पर उनको इसकी जानकारी मिली तथा उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया व जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में टिब्बा कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि वह अपने किसी पारिवारिक कार्य के लिए 23 दिसंबर से चंडीगढ़ गया हुआ था। वीरवार को जब वह वापस आया तो देखा कि उसके मकान के बाहर के गेट के ताले लगे हुए थे व एक कमरे का ताला टूटा हुआ था व उस कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख रुपये की राशि व अन्य समान चुरा लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल ने बताया की मामले की सूचना मिली थी व मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिकों से चोरी हुए पूरे सामान का विवरण मांगा गया है। वहीं सीन आफ क्राइम की टीम को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed