फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़की से बलात्कार, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़की से बलात्कार, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 04 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़की से बलात्कार, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
अपहरण कर नाबालिग से किया रेप, युवक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जाखल क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में नया खुलासा हुआ है। नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने, रेप व 4 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। ज्ञात रहे कि 10 जुलाई को जाखल के एक गांव से 14 साल की लड़की घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में उसकी बुआ की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में उसकी बुआ ने बताया था कि उसकी भतीजी के माता-पिता की मौत हो गई थी। तब से वह उनके पास ही रह रही थी। 10 जुलाई की रात को वह गायब हो गई। पुलिस ने लड़की को गांव लाली से बरामद किया। उसे एक युवक अपने साथ ले गया था। पुलिस ने नाबालिग के बयान करवाकर उसका मेडिकल करवाया। नाबालिग से युवक ने अपने रिश्तेदारों के घर ले जाकर रेप किया था। पुलिस ने आरोपी व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने, रेप, पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed