{"_id":"5ad254f34f1c1b3b0a8b4876","slug":"31523733747-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल टाऊन में महिला को बंधक बनाकर डकैती का मास्टर माइंड काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माडल टाऊन में महिला को बंधक बनाकर डकैती का मास्टर माइंड काबू
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
रेलवे रोड पर स्थित न्यू माडल टाऊन में करीब पांच माह पूर्व हरबिलास गुप्ता के घर हुई डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा। हरबिलास गुप्ता की पुत्रवधू को बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये की डकैती की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को काबू करके उसे अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों व लूट की राशि के बारे में पूछताछ की जाएगी।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि 8 नवंबर 2017 को माडल टाऊन निवासी हरबिलास गुप्ता के घर में नि दहाड़े कुछ बदमाश घुस आए थे। उस समय घर में उनकी बहु रुपाली गुप्ता को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर घर से 30 लाख की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस मुस्तैदी से मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जंाच को शुरू कर दिया था। जिसके बाद इस मामले की जंाच सीआईए टोहाना को दे दी गई थी। डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार सांय पुलिस को सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल एक आरोपी जमालपुर स्टेशन के पास मौजूद है। जिसके बाद सीआईए इंचार्जी जयभगवान ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि युवक की पहचान सोनू निवासी जमालपुर के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी भैंसों का व्यापार करता है तथा हरबिलास गुप्ता से ब्याज पर पैसों का लेन देन करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में यह बात कबूली कि इस घटना की साजिश रचने में उसका हाथ है, लेकिन घटना को अंजाम उसके 4 अन्य साथियों ने मिलकर दिया। डीएसपी ने बताया कि सोनू ने कबूला है कि डकैती की रकम में से 50 हजार रुपये उसे भी प्राप्त हुए हैं, जिसकी बरामदगी अभी करनी बाकी है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
शिकायतकर्ता के खातों को जांचा तो हुआ आरोपी पर शक
पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह हरबिलास गुप्ता से रुपयों का लेन देन करता था। उसे पता था कि 8 नवंबर को उसके घर में लाखों रुपये हैं, लेकिन राशि कितनी है उस बात की जानकारी नहीं थी। जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रैकी करनी शुरू कर दी तथा मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया। सीआईए इंचार्ज जयभगवान ने बताया कि इस मामले की नए तरीके से जांच की गई। उसने हरबिलास गुप्ता की दुकान में जाकर उसके खातों की जांच की जहां उनकी शक की सुई सोनू के ऊपर गई तथा उसकी तलाश की जा रही थी। जब उसे पकड़ा गया तो उसने सारे मामले की सच्चाई पुलिस के सामने जाहिर कर दी। सोनू महंगे सामान खरीदने का शौकीन था और उसने अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया।