फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शराब के नशे में कर दी लाठियों से दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, फिर मृतक के पिता को फोन कर कहा, संभाल लो बेटा

शराब के नशे में कर दी लाठियों से दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, फिर मृतक के पिता को फोन कर कहा, संभाल लो बेटा

Tue, 17 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में कर दी लाठियों से दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, फिर मृतक के पिता को फोन कर कहा, संभाल लो बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां/फतेहाबाद।
शराब के नशे में व्यक्ति ने दोस्त की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्यारोपी दोस्त को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है लेकिन उसकी तलाश में विभिन्न टीमों द्वारा छापेमारी शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जांडवाला निवासी दलीप ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उसके पास गांव के ही हनुमान उर्फ भानी का फोन आया। उसने कहा कि हमने तेरे बेटे बलजीत को पीट-पीटकर घायल कर दिया है, उसे देख लो। फोन आते ही उन्होंने अपने परिजनों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार सुबह उसके पास पुलिस का फोन आया जिसमें कहा गया कि गांव ढाबीकलां के पास एक शव पड़ा है और उसकी शिनाख्त के लिए बुलाया गया। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके बेटे बलजीत का शव था। इसके बाद भट्टू पुलिस ने शव को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में ये बात निकल कर सामने आ रही है कि बलजीत व हनुमान के बीच दोस्ती थी। हालांकि दोनों के बीच कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था लेकिन इसके बावजूद बीती देर रात तक बलजीत व हनुमान शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद बलजीत रविवार रात घर नहीं पहुंचा और उधर भानी का बलजीत के पिता के पास कथित रूप से फोन आया कि उन्होंने बलजीत को पीट-पीटकर घायल कर दिया है। इस बीच सोमवार सुबह गांव ढाबीकलां में बलजीत का लहूलुहान शव मिलने की खबर आ गई। बलजीत के शव को देखने से साफ लग रहा था कि उसे बुरी तरह मारापीटा गया है और खासतौर से उसके दोनों पैर तोड़ दिए गए। जिसके कारण संभवत: वो भागकर अपनी जान भी नहीं बचा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में भट्टूकलां थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जाण्डवाला बागड़ निवासी हनुमान उर्फ भानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक बलजीत के शव के दोनों पैरों पर चोटों के काफी निशान थे। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है, लेकिन उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed