फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाइक सवार बदमाशों ने छीना स्कूटी सवार युवती का मोबाइल, मामला दर्ज

बाइक सवार बदमाशों ने छीना स्कूटी सवार युवती का मोबाइल, मामला दर्ज

Wed, 28 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने छीना स्कूटी सवार युवती का मोबाइल, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया । फतेहाबाद रोड पर बाइक सवार दो युवक स्कूटी सवार युवती से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती के पिता की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। रतिया निवासी रवि संदीप भारती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी श्रुतिका के साथ फतेहाबाद रोड पर अपने एक परिचित के पास किसी कार्य के लिए जा रहा था। भारती ने बताया कि वह स्वयं स्कूटी चला रहा था व उसकी बेटी श्रुतिका उसके पीछे बैठी थी व उसका मोबाइल भी उसके हाथ में था। रवि संदीप भारती ने बताया कि जैसे ही वह फतेहाबाद रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसकी बेटी के हाथ में पकडे़ मोबाइल को झपट लिया और तेज गति से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed