फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जैन सभा के प्रधान की पत्नी का बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार, मामला दर्ज

जैन सभा के प्रधान की पत्नी का बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार, मामला दर्ज

Fri, 09 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जैन सभा के प्रधान की पत्नी का बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार, मामला दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
एसएस जैन सभा के प्रधान कैलाश जैन की पत्नी से टोहाना रोड पर बाइक पर सवार दो युवक नकदी व समान से भरा हुआ बैग छीनकर फरार हो गए। घटना बीती देर रात साढ़े 9 बजेे की बताई गई है। महिला ने तुरंत शोर मचाया और परिजनों को सूचित किया।
पुलिस को सूचना मिलने पर एसएचओ विक्रमजीत भादू तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे शहर की नाकाबंदी करवा कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले की जांच के लिए साइबर सैल व सीआईए टीम को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी निवासी एसएस जैन सभा के प्रधान कैलाश जैन की पत्नी राज रानी अपनी बेटियों के साथ वीरवार रात मेन बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी । राज रानी ने बाजार से खरीदे हुए नए कपड़े, मोबाइल व लगभग 3 हजार की नकदी बैग में ही डाल रखी थी। राजरानी ने बताया कि जैसे ही वो खटिक मोहल्ला से निकलकर रूलदू वाली गली में पहुंची तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने सामान व नकदी से भरा हुआ बैग उसके हाथ से छीन लिया और फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने पति कैलाश जैन को दी। कैलाश जैन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विक्रमजीत ने बताया कि टोहाना रोड व गली के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है और बैग छीनने वालो को सीआईए स्टाफ व साइबर स्टाफ को भी जांच में शामिल किया गया है। राजरानी की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी शहर में बाइक सवारों द्वारा बैग छीनने की कई वारदातें हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक उन वारदातों को सुलझा पाने में नाकाम रही है जिसके चलते ही रतिया क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। बहरहाल लोगों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

जैन सभा के प्रधान की पत्नी का बैग छीन फरार हुए बाइक सवार, केस
कपड़े, मोबाइल और 3 हजार की नकदी थी बैग में, पुलिस जांच में जुटी


09एफटीबीपी20 : घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेते हुए सदर थानाध्यक्ष विक्रमजीत भादू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed