{"_id":"5cc1f606bdec2214757c6f9e","slug":"191556215302-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बिल दिखा कारोबारी से ठगे 7.90 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
टोहाना। टोहाना पुलिस ने शहर के एक इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान के व्यापारी की शिकायत पर पुणे की बाग बहार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, कंपनी के मैनेजर और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरजिंद्र सिंह निवासी टोहाना ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का कारोबार करता है। उपरोक्त कंपनी का एजेंट अनीश अहमद निवासी बैंगलोरू उसके पास आया और उसे कंपनी से कम दामों में बढ़िया सामान देने की बात कही। इसके बाद वह कंपनी में गया तो वहां मैनेजर पाल डिसुजा मिला। उसने माल के लिए 37 लाख रुपये उनको दे दिए। आरोप है कि बाद में उसका 7 लाख 90 हजार 791 रुपये बैलेंस बचा हुआ था। जब उसने इस कंपनी से अन्य सामान लेने से मना करके यह रकम मांगी तो उक्त लोगों ने रकम नहीं दी और फर्जी बिल दिखाकर इस राशि से सामान खरीदा हुआ दिखा दिया। बाद में वह लोग मान भी गए और रुपये उसके खाते में भेजने की बात कही। आरोप है कि कई दिन तो वह उसे चक्कर कटवाते रहे और बाद में रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।