{"_id":"5b77185542c792464429dc4d","slug":"191534531669-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर आए कैदी की दिल का दौरा पडने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरोल पर आए कैदी की दिल का दौरा पडने से मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव लधुवास में पैरोल पर आए कैदी की गुरुवार देर सांय को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक कैदी के परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 की इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट संबंधित जेल अधिकारियों को भेज दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव लधुवास का राजेंद्र सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह, जिसके खिलाफ रतिया थाना में हत्या का मामला दर्ज था और उपरोक्त हत्या को लेकर अदालत द्वारा उसे उम्र कैद की सजा भी सुनाई गई थी। राजेंद्र सिंह हिसार जेल में बंद था और करीब 21 दिन पहले ही पैरोल पर छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। प्रवक्ता ने ये भी बताया कि हिसार जेल के अधिकारियों द्वारा दी गई पैरोल की अवधि आज समाप्त हो रही थी और उसे आज वापस हिसार जेल में जाना था, लेकिन देर रात्रि को ही दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया। अधिकारी ने बताया कि संबंधित सजायाफ्ता कैदी राजेंद्र के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है और मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।