{"_id":"5a009f7e4f1c1bd9798ba7d3","slug":"191509990270-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही नंबर के दो ट्रक धान लेकर पहुंच गए अनाजमंडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही नंबर के दो ट्रक धान लेकर पहुंच गए अनाजमंडी
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही नंबर के दो ट्रक धान लेकर पहुंच गए अनाजमंडी
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। अनाज मंडी में एक ही नंबर के दो ट्रक धान उतारने के लिए पहुंचे तो लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार दोपहर एक बजे अनाज मंडी में सूचना मिली कि पंजाब नंबर के दो ट्रकों पर एक ही नंबर लिखा है और वह अनाज मंडी में खड़े हैं। सूचना पाकर चंडीगढ़ रोड पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद वहां पर मौजूद गाड़ी मालिक के बेटे ने कागज दिखाते हुए बताया कि उसकी माता के नाम पर उन्होंने ट्रक फाइनेंस पर लिया हुआ है। उसने बताया कि वे लगातार 30 हजार रुपये महीने की किश्त फाइनेंस कंपनी को देते है। लेकिन इस बार वे तीन महीने की किस्त नहीं दे पाए, जिसके चलते उन्होंने उनकी दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट को ही इस गाड़ी पर लगा दिया ताकि फाइनेंस वाले तंग न करें। उसने बताया कि 10 दिन पहले ही उसने यह नंबर प्लेट लगाई थी और वे ऐलनाबाद से धान लेकर आए थे। इस बारे में शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच चौकी पुलिस कर रही है।