फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला ने ग्रामीणों पर लगाया दोहती से छेड़छाड़ का आरोप तो ग्रामीणों ने भी दी थाने में शिकायत

महिला ने ग्रामीणों पर लगाया दोहती से छेड़छाड़ का आरोप तो ग्रामीणों ने भी दी थाने में शिकायत

Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
महिला ने ग्रामीणों पर लगाया दोहती से छेड़छाड़ का आरोप तो ग्रामीणों ने भी दी थाने में शिकायत
महिला ने दोहती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो ग्रामीणों ने भी दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना । गांव बुआन में एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लड़के नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली उसकी दोहती को राह में जाते हुए छेड़ते और फब्तियां कसते हैं। जिसकी वजह से उसकी दोहती के स्कूल छोड़ने की नौबत तक आती दिख रही है। महिला ने ये भी बताया है कि दो साल पहले भी उसकी दो दोहतियां इन्हीं कारणों से पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। उधर ग्रामीणों ने भी इस महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। ग्रामीणों ने कहा कि महिला के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोहल्ले में वह वातावरण को खराब कर रही है और उसका चरित्र भी सही नहीं है। इसलिए उपरोक्त के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस बारे में बीट चौकी प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें आई हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मामले के बारे में बात की जाएगी और इसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed