फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत
लिव इन में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंड में डूबकर मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना। गांव ढाणी सांचला में एक 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के 8 फुट गहरे कुंड में गिरकर डूबने से मौत हो गई। युवती के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को पानी के कुंड में डुबोकर मारा गया है। युवती के चेहरे पर कई चोटो के निशान पाए गए हैं। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
ढाणी सांचला निवासी कृष्ण कुमार लंबोरिया पुत्र बीरबल सिंह ने बताया कि उसने अपने ही गांव की मंजू बाला के साथ 14 माह पहले प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह खेत में नरमे की खुदाई करने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी मंजू बाला पशुओं के लिए तूडी भिगोने के लिए कुंड से पानी निकालने गई थी। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह कूंड में जा गिरी। परिजनो ने उसे घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-------
मेरी बहन को डुबोकर मारा है
मंजू बाला के भाई अनिल कुमार झाझड़ा का आरोप है कि उसकी बहन को पहले से शादी-शुदा और तीन बच्चों का बाप कृष्ण कुमार लंबोरिया बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। तभी से ही जबरदस्ती वह उसकी बहन को अपने घर में कैदियों की तरह रखता था व उसके साथ मारपीट भी करता था। उसकी बहन कुंड में डूबने से नहीं मरी , बल्कि उसे मारा गया है। उसकी बहन के चेहरे पर कई चोटों के निशान भी है। उन्होंने एसएचओ को शिकायत देकर कृष्ण कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बेटियों का बाप है कृष्ण
ढाणी सांचला निवासी कृष्ण कुमार लंबोरिया की शादी 13 अप्रैल 2005 को भट्टू कलां के नजदीक के गांव बंद मंदोरी की सुनीता देवी के साथ हुई थी। सुनीता की तीन बेटियां है। जिनमें बड़ी बेटी 10 साल, दूसरी 8 साल व तीसरी 6 साल की है। मगर कृष्ण कुमार लंबोरिया ने 14 महीने पहले अपने पड़ोस ढाणी भोजराज की 22 साल की मंजू बाला के साथ प्रेम विवाह रचा लिया। जिसका दोनों ही पक्षों के लोगों ने विरोध भी किया। क्योंकि कृष्ण ने पड़ोस में ऐसा कदम उठा दिया। जिसकी समाज मान्यता नहीं देता। उसने पहली पत्नी के बिना तलाक दिए ही उसने प्रेम विवाह रचा लिया था। बरहाल मंजू बाला डेढ़ माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। कृष्ण ने पहली शादी के बारे में पूछे जाने पर कोई भी जवाब नहीं दिया ।
-----
संदेह के घेरे में मौत
कृष्ण कुमार लंबोरिया के घर के प्रांगण में एक आठ फुट का गहरा कूंड पानी का बनाया हुआ है। जिसका ढक्कन दो बाई दो फुट का है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। क्योंकि मंजू बाला की लंबाई पांच फुट चार इंच से अधिक थी। कुंड में भी पानी पूरी तरह से नहीं भरा हुआ था।

--------
क्या कहते है एसएचओ :-
थाना प्रभारी रमेश कुमार किरमारा ने बताया कि मंजू बाला का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में रखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पर कूंड का भी निरीक्षण किया गया है। मंजू बाला की हत्या हुई है या यह एक हादसा है इसकी जांच चल रही है। मगर मंजू बाला के भाई अनिल कुमार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed