{"_id":"5aa971d44f1c1ba8768b57e0","slug":"181521054164-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में ट्रस्ट बनाकर लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना में ट्रस्ट बनाकर लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
सदर थाना पुलिस ने गांव गुल्लरवाला में एक महिला की शिकायत पर दो बहन-भाई सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गुल्लरवाला निवासी सुनीता ने बताया कि इस मामले में दोषी पिंकी व उसका भाई कश्मीरी राष्ट्रीय जन कल्याण ट्रस्ट एनजीओ हिसार से जुड़े हुए हैं तथा खुद को ट्रस्ट का एजेंट बताते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व दोनों उनके घर आए तथा लुभावनी बातें करके उन्हें गुमराह किया। उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप बनाकर लोगों को रोजगार के लिए रुपये देती है तथा उन रुपयों को कम मात्रा में ब्याज सहित किश्तों में जमा करवाती है तथा इन ग्रुपों में गांव की औरतें काम करती हैं, जिन्हें अलग-अलग पद दिए जाते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रस्ट का कार्ड भी दिखाया और कहा कि उनकी स्कीम शहर व गांवों में चल रही है। जिसके बाद उन्होंने गांव की औरतों को एकत्रित किया तथा उन्हें स्कीम के बारे में बताकर मैंबर कार्ड देने की बात कही। उसके बाद दोनों ने मिलकर हिसान निवासी अमित को ट्रस्ट का प्रमुख बताया और कहा कि मैंबर बनने के लिए 300 रूपये देने होंगे। जिसके बाद उक्त लोगों ने हरियाणा समाज कल्याण विभाग चंडीगढ़ के लोन आवेदन पत्र के नाम से लोगों के फार्म भर दिए और 1700 रुपये और लेकर कहा कि आपके खाते में प्रति फार्म दो लाख रुपये आ जाएंगे। उक्त लोगों ने आवेदकों के पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र की फोटो कापी भी ली। महिला ने बताया कि उसने अनेक ग्रामीणों एवं अपने रिश्तेदारों के फार्म भरवा दिए तथा आरोपियों ने कहा कि 3 माह तक रुपये खातों में आ जाएंगे। आरोपियों ने गांव गुल्लरवाला, लल्लुवाल, हिंदालवाला, जमालपुर, ढेर, टोहाना के अनेक लोगों से दो-दो हजार ले लिए। तीन माह बीत जाने के बाद भी उनके खाते में कोई रुपये नहीं आए तथा वे इधर-उधर घूमते रहे। जब उन्होंने उक्त लोगों से रुपयों के लिए बात करनी चाही तो उक्त लोगों ने कहा कि उनका कोई लेना देना नहीं है। बाद में उनको पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। पुलिस ने उपरोक्त तीनों पर केस दर्ज करके मामले की जांच आरंभ कर दी है।