फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला को कार में डालकर दो व्यक्यिं ने की मारपीट व दुष्कर्म

महिला को कार में डालकर दो व्यक्यिं ने की मारपीट व दुष्कर्म

Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिला को कार में डालकर दो व्यक्यिं ने की मारपीट व दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल। कार में डालकर एक महिला के साथ मारपीट करने व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पंजाब के दो व्यक्तियों ने उसे जबरन कार में डालकर पंजाब के ही गांवों में ले गए व रास्ते में उससे दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। जाखल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे मूनक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस को दिए गए बयानों में जाखल खंड के एक गांव की पीड़िता ने बताया कि वह गुरुवार को अपनी पुत्रवधू को छोड़ने दोपहर करीब 2 बजे मूनक गई हुई थी। जिस दौरान उसे जिला मानसा के गांव सादेवाला निवासी सतनाम उर्फ गोगू बाबा ने फोन किया व उससे मिलने को कहा। महिला ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से सतनाम उर्फ गोगू बाबा के पास आती जाती थी। दोपहर करीब 3 बजे मूनक गोशाला के पास मिला व मुझे अपने साथी कुक्की निवासी सादेवाला की मदद से जबरन कार में डाल लिया। वह गांव बलरां, चोटियां, बख्शी वाला के रास्ते दातेवास ले गए व वहां जाकर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि उसके साथी कुक्की ने गाड़ी चलाई। उसने बताया कि सतनाम ने उसे धमकी दी वह उसे अपने गांव लेकर जाएगा। जिस पर मैंने उससे धक्का मुक्की करते हुए गाड़ी से उतरने की कोशिश की लेकिन इन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसने शोर मचाया तो काफी लोग इकट्ठे हो गए। जिस पर दोनों वहां से भाग निकले। जिसके बाद वह किसी तरह बस पकड़ कर जाखल के सरकारी अस्पताल पहुंची व घटना की जानकारी अपने पति को दी। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला के बयानों पर सतनाम उर्फ गोगू बाबा व उसके साथी कुक्की के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। क्योंकि घटनास्थल पंजाब का है इसलिए इसे मूनक थाना पुलिस को सुुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed