फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने पहले खुद को लगाई आग, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने पहले खुद को लगाई आग, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने पहले खुद को लगाई आग, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भट्टूकलां के गांव सरवरपुर में एक व्यक्ति ने पहले खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन जब उसमें सफल नहीं हुआ तो खेत में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव सरवरपुर निवासी लाभसिंह (35) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय मिली जब उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत में पहुंचे। मृतक का शरीर कई जगह से जला हुआ है। इसके चलते फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी पोस्टमार्टम रूम में बुलाकर शव की जांच करवाई गई। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। परिजन भी इस बारे में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सरवरपुर निवासी लाभ सिंह ने गांव में ही किसी की जमीन ठेके पर ले रखी थी और खेतीबाड़ी का ही काम करता था। परिजनों की मानें तो लाभ सिंह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। नागरिक अस्पताल में परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह लाभ सिंह घर से खेत जाने के लिए कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद जब वो उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे तो कमरे के अंदर उसे लटका हुआ पाया।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक लाभ सिंह का शरीर कई जगह से जला हुआ है और कमरे के अंदर रखा हुआ गैस सिलिंडर भी खाली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतक लाभ सिंह आत्महत्या की नीयत से ही खेत में बने कमरे में आया था। संभवत: पहले उसने गैस सिलिंडर से खुद को आग लगाने का प्रयास किया होगा, लेकिन सिलिंडर में गैस ज्यादा ना होने के चलते आग नहीं लग सकी। इसके बाद जाकर उसने खेत के कमरे में ही छत पर फांसी बनाकर उस पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लाभ सिंह द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल में लेकर आए हैं। यहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
- महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, भट्टू थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed