फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ाबे में घुसकर की तोड़फोड़ और हवाई फायर, सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्जौ

ाबे में घुसकर की तोड़फोड़ और हवाई फायर, सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्जौ

Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ाबे में घुसकर की तोड़फोड़ और हवाई फायर, सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्जौ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पास स्थित ढाबा रंगला पंजाब में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और हवाई फायर किए। सारी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोपियों में ढाबे मालिक के पार्टनर व उसका भाई भी शामिल है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सदर पुलिस ने पार्टनर के दो भाइयों विनोद व जेपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि फतेहाबाद के राजीव कॉलोनी निवासी विपिन ने बताया कि उसने गांव बड़ोपल के पास विष्णु निवासी खाराखेड़ी के साथ पार्टनरशिप में ढाबा खोला हुआ है। आरोप है कि कल शाम को उपरोक्त आरोपी लोग उसके ढाबे में घुस आए और तोड़फोड़ कर उससे मारपीट की तथा हवाई फायर किए। आत्माराम ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही उनसे पता चल सकेगा कि आखिर इस झगड़े और फायरिंग के पीछे उनकी मंशा क्या थी। इसके अलावा उन्होंने जिस बंदूक से फायरिंग की, वो पिस्तौल कहां से आई, इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed