{"_id":"5c002896bdec224144743617","slug":"161543514262-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में रखे आभूषण व नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में रखे आभूषण व नगदी चोरी
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के वार्ड नंबर 9 स्थित एक मकान से सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक भूप सिंह ने बताया कि बीते दिन उसका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के आभूषण जिनमें सोने की दो अंगुठी, 15 साडिय़ां व ढाई हजार की नगदी थी, पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुआ कुल सामान 20 हजार रुपये का बताया गया है। थाना प्रभारी रमेश किरमारा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।