फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   देर रात घर में सो रहे परिवार पर किया पथराव, वृद्धा समेत तीन लोग घायल

देर रात घर में सो रहे परिवार पर किया पथराव, वृद्धा समेत तीन लोग घायल

Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
देर रात घर में सो रहे परिवार पर किया पथराव, वृद्धा समेत तीन लोग घायल
भूना। मंगलवार देर रात्रि को वार्ड नंबर-12 में 15-20 लोगों ने एक वृद्धा के घर में जमकर पथराव किया और काफी उत्पात भी मचाया। रात्रि 12 बजे के करीब हुए उक्त हमले के दौरान वृद्धा और उसके 2 बेटे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया है। जिसके बाद घटना की शिकायत पुलिस में दे दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र भूना में उपचाराधीन 70 वर्षीय परमेश्वरी देवी ने बताया कि मंगलवार रात्रि को वह अपने मकान में सोई हुई थी। उसके दो बेटे परिवार सहित साथ लगते मकान में सोए हुए थे। रात्रि 12 बजे के करीब पड़ोस के ही 15-20 युवक चेहरे पर नकाब पहनकर उनके घर के बाहर आ धमके और उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद युवकों ने घर में घुसकर जमकर हुड़दंग भी मचाया और तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उक्त हमले में वृद्धा परमेश्वरी के अलावा उसके दो बेटे सुरेश और महेंद्र भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया है। पुलिस घायलों के बयान कलमबद्ध करके आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed