फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दिन दहाड़े जिम संचालक की गोली मारकर हत्या

दिन दहाड़े जिम संचालक की गोली मारकर हत्या

Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े जिम संचालक की गोली मारकर हत्या
भट्टूकलां। भट्टूमंडी के समीप एक जिम संचालन का कार्य कर रहे ढ़ाबीकलां निवासी करीब 23 वर्षीय अशोक कुमार की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गांव ढ़ाबीकलां में अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति के पक्ष में बोलने पर इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में रामसरा के दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भेजा है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे ग्रामीण : वहीं ग्रामीण हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात पर अड़े है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि पुलिस टीम हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष चंद्र ने मौके का निरीक्षण किया। सीआईए इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने भी मामले की पूरी जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक कमार (23) पुत्र सुभाषचंद निवासी गांव ढ़ाबीकलां बुधवार दोपहर अपने पिता सुभाष व दोस्त मनिंद्र के साथ एक कार मेें सवार होकर फतेहाबाद जा रहे थे। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि जब वे ढ़ाबीकलां से निकल कर फतेहाबाद जा रहे थे कि तभी अशोक के पास रामसरा निवासी पुष्कर उर्फ खली का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे पूछा कि तुम कहां हो, तुमसे कोई बात करनी है। जिस पर अशोक ने बताया कि वे ढ़ाबीकलां से चले है और फतेहाबाद जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढ़ाबीकलां और भट्टू के बीच हैफेड के पास कार रुकवाकर मारी गोली : फोन करने वाले ने कहा कि आप वहीं रुक जाओ हम आ रहे हैं। इसके बाद अशोक ने ढ़ाबीकलां व भट्टू के बीच हैफेड के समीप कार सड़क के किनारे खड़ी कर उनका इंतजार करने लगे। आरोप है कि कुछ मिनट बाद रामसरा की तरफ से एक कार में सवार होकर रामसरा निवासी विजयपाल व पुष्कर उर्फ खली उनके पास आ गए। वे आते ही अशोक से गांव में बिकने वाली शराब के बारे में बात करने लगे। ये लोग कहने लगे कि आप सत्यवान को समझा दो कि शराब क्यों बेचता है। जिस पर अशोक ने कहा कि मेरा सत्यवान से कोई वास्ता नहीं है। आप खुद ही जाकर उन्हें समझा दो। इतनी बात कहते ही वे दोनों तैश में आ गए। पुष्कर उर्फ खली ने विजयपाल को कहा कि पिस्तौल निकाल कर अशोक को गोली मार दो। जिस पर विजयपाल ने 315 बोर की देसी पिस्तौल अशोक के सीधी गोली बांई साइड छाती में मार दी। गोली लगते ही अशोक जमीन पर गिर गया। जब हम हमलावर विजयपाल को पकड़ने लगे तो उसने अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल लोड कर पुष्कर उर्फ खली को दे दी। खली ने भी उसी पिस्तौल से दूसरी गोली अशोक की कनपटी पर मार दी।

इसके बाद दोनों हमलावर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को तुरंत भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक भट्टूकलां में जिम संचालक था और अविवाहित था। वह कुश्ती का पहलवान भी था। वे दो भाई थे। मृतक का बड़ा भाई चंद्रशेखर बलात्कार के आरोप में हिसार जेल में बंद है। पुलिस ने मृतक अशोक कुमार के पिता सुभाष के बयान के आधार पर रामसरा निवासी विजय पाल और पुष्कर उर्फ खली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गोली लगने से ढ़ाबीकलां निवासी अशोक कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -रमेश चंद्र, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed