{"_id":"5cfaa123bdec22070e2bddf9","slug":"155992911720-fatehabad-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में बुजुर्ग महिला से झपटे सोने के कुंडल, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान में बुजुर्ग महिला से झपटे सोने के कुंडल, घटना सीसीटीवी में कैद
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
भूना। ढाणी सांचला रोड पर दिन-दहाड़े बाइक पर सवार दो युवक एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार हो गए। जिससे वह जख्मी हो गई, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ देवेंद्र नैन ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बुुजुर्ग महिला से घटना संबंधित पूरी जानकारी ली और दोनों युवकों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्राप्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद 70 वर्षीय माया देवी अपने घर में बनी किराना की दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान दो युवक एक बाइक पर आए और उन्होंने बुजुर्ग महिला से सिगरेट मांगी। जैसे ही महिला सिगरेट देने लगी तभी दोनों युवकों ने महिला के कान पकड़ लिए और सोने के कुंडल झपटने लगे। महिला के शोर मचाने पर उपरोक्त युवक छीनाझपटी कर एक कान से सोने का कुंडल छीनकर फरार हो गए। महिला को शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि उसके खान से खून निकल रहा था, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। स्वास्थ्य केंद्र में महिला के कान में पांच टांके लगाए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों बदमाशों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।