फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सोशल मीडिया पर नंदीशाला का किया दुष्प्रचार, गोसेवक भड़के

सोशल मीडिया पर नंदीशाला का किया दुष्प्रचार, गोसेवक भड़के

Fri, 07 Jun 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर नंदीशाला का किया दुष्प्रचार, गोसेवक भड़के
टोहाना। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दिव्यांश चौधरी नामक युवक द्वारा फर्जी आईडी बनाकर नंदीशाला के खिलाफ लिखने पर गोसेवकों का गुस्सा भड़क उठा। नंदीशाला समिति ने थाना शहर परिसर में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मंाग करते हुए लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस को दी शिकायत में समिति प्रधान धर्मपाल सैनी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से नंदीशाला गोवंशों की सेवा में प्रयासरत है, जहां लगभग 2000 के आसपास गोवंश हैं। शहर से भी बेसहारा गोवंशों को नंदीशाला ले जाकर लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने फेसबुक की नकली आईडी दिव्यांश चौधरी के नाम से बनाकर नंदीशाला के बारे में गलत प्रचार किया। उन्होंने कहा कि वे वहां निस्वार्थ सेवा कर रहे शहर के लोगों को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की।
विज्ञापन

एसएचओ ने साइबर सेल के पास भेजा मामला, कार्रवाई का दिया आश्वासन
इसी के चलते शहर की सभी गोशालाओं के लोग और समाज के लोगों ने इकट्ठे होकर शहर पुलिस स्टेशन मे लिखित शिकायत की है। एसएचओ ने नकली आईडी मनाकर गलत प्रचार करने वाले को पकड़ने के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साइबर सेल के पास मामला भेजकर सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए है।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्योति पुंज के सदस्य हरि राम शर्मा, कृष्णा गोशाला से बल्ली प्रधान गोसेवा समिति से शाम आहूजा, अनिल एडवोकेट, बलदेव सैनी, गोसेवा संयोजक धर्मपाल सैनी, प्रधान बंसी सैनी, कृष्ण सैनी, दीपक मेहता, महेंद्र सैनी, पंकज कुमार, बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed