{"_id":"5cf96732bdec220755419bdc","slug":"155984874811-fatehabad-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के हमले से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पड़ोसी के हमले से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। निकटवर्ती गांव ब्राह्मण वाला में एक व्यक्ति को अपने पड़ोस में एक बच्चे की पिटाई करते हुए पड़ोसी को रोकना महंगा पड़ गया। बच्चे को पीट रहे पड़ोसी ने गुस्से में आकर ही छुड़वाने वाले के ऊपर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे अग्रोहा दाखिल करवाया था। जहां घायल व्यक्ति ने 15 दिन बाद वीरवार दोपहर को अग्रोहा अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हमलावर के खिलाफ मारपीट के साथ-साथ हत्या की धारा जोड़ दी है।
पिछले महीने 21 मई को किया था हमला
पिछले महीने पुलिस को दी शिकायत में ब्राह्मण वाला निवासी जसवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि कि उनके पड़ोस में रहने वाला गुरबख्श सिंह 21 मई रात को अपने लड़के हैप्पी की पिटाई कर रहा था। पिटाई का शोर सुनकर वह और उसका पिता गुरजंट सिंह पड़ोसी के घर चले गए और लड़के को छुड़वा दिया। जिसके बाद वह दोनों अपने घर आकर सो गए। जसवीर ने आरोप लगाया कि इस बात से गुस्साए पड़ोसी गुरबख्श सिंह ने रात को उनके घर में घुसकर उसके पिता गुरजंट व उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर भाग गया।
उसने बताया कि उन दोनों को रतिया के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से उसके पिता गुरजंट को अग्रोहा रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में जसवीर की शिकायत पर हमलावर गुरबख्श के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन 15 दिन बाद वीरवार दोपहर को अग्रोहा अस्पताल में गुरजंट ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा और जोड़ी है।
विज्ञापन
इस बारे में बताय कि मृतक के लड़के के बयानों पर गुरबख्श के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है तथा जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा ।
-जयबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, ब्राह्मणवाला।