{"_id":"5ced701dbdec220779075dc7","slug":"15590646535-fatehabad-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस आईसक्रीम बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस आईसक्रीम बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्टूकलां। मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभाग ने भट्टू मंडी में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे की सूचना मिलते ही यहां मिठाई, किराना स्टोर, परचून की दुकानों सहित शीतल पेय विक्रेता की दुकानों के शटर बंद होने शुरू हो गए। जिला फूड सेफ्टी अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि वह सबसे पहले भट्टू मंडी में बस स्टैंड के समीप एक मिष्ठान भंडार से कूकीज नाम की लोकल कोल्ड ड्रिंक्स का सैंपल लिया। यहां कई प्रकार के लोकल शीतल पेय जल की बिक्री हो रही है। भट्टूमंडी में बिना अनुमति के बन रही जीरा लेमन व लोकल कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली फैक्टरी पर भी छापामार कार्रवाई की गई। टीम के पहुंचने से पहले ही भनक लगने पर कई संचालक ने फैक्टरी बंद कर फरार हो गए। इसके बाद माडल टाउन के साथ लगते इलाके में आइसक्रीम बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। फूड सेफ्टी विभाग व पुलिस टीम ने जब फैक्टरी पर छापा मारा तो फैक्टरी पर कोई बोर्ड नजर नहीं आया। बड़े स्तर पर आइसक्रीम बेचने का कारोबार करने वाले इस फैक्टरी संचालक के पास न तो कोई लाइसेंस था और न ही कोई आइसक्रीम में प्रयोग करने वाले पानी जांच की रिपोर्ट थी। यहां पर प्रशासन की आंखों में धूल झोक कर निम्र स्तर की आइसक्रीम बनाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। टीम ने आइसक्रीम फैक्टरी से मेंगो केंडी, कुल्फी रबड़ी, मिल्क पाउडर के सैंपल भरे। उन्होंने बताया कि आगे भी छापामार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन