फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   घर से दो दिन पहले लापता युवक की हत्या, सिरसा ब्रांच नहर में मिला शव

घर से दो दिन पहले लापता युवक की हत्या, सिरसा ब्रांच नहर में मिला शव

Tue, 28 May 2019 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
घर से दो दिन पहले लापता युवक की हत्या, सिरसा ब्रांच नहर में मिला शव
फतेहाबाद। निकटवर्ती गांव बनगांव में रविवार सुबह से लापता राजेश की निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव मंगलवार सुबह गांव दरियापुर में सिरसा ब्रांच नहर के पास से बरामद हुआ है। राजेश के सिर पर गहरी चोटों के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुरेंद्र पहले घटनास्थल पर और फिर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। सदर पुलिस ने इस मामले में मृतक राजेश के पड़ोसी मंदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मंदीप तब से ही फरार है, उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। सदर एसएचओ की मानें तो विभिन्न टीमों ने आरोपी मंदीप के संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह भी अभी तक साफ नहीं हो सकी है। बहरहाल सदर पुलिस ने मृतक राजेश के शव का फतेहाबाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक और आरोपी दोनों ही गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेश (26) रविवार सुबह तकरीबन दस बजे के आसपास तैयार होकर घर से निकला था और अपने पड़ोस में रहने वाले युवक मंदीप के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर शीघ्र वापस आने का बोलकर निकला था।
विज्ञापन

घर से निकलने के 15 मिनट बाद ही युवक का फोन हो गया था बंद
परिजनों का कहना है कि घर से निकलने के महज 15 मिनट के अंदर ही राजेश का फोन बंद हो गया। पहले तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब दोपहर बाद तक राजेश घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने राजेश के साथ गए युवक मंदीप के मोबाइल पर भी फोन किया लेकिन उसका भी फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने राजेश और मंदीप की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात तक सभी संभावित जगहों पर दोनों की तलाश कर ली, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के सिर पर पाई गई गहरी चोटें
जिसके बाद वह मंगलवार को इस संदर्भ में पुलिस को सूचना देने ही वाले थे कि इससे पहले ही दरियापुर पुलिस चौकी इंचार्ज शादीराम का गांव के सरपंच के पास फोन आया और उन्होंने एक युवक के शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद मृतक के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो शव राजेश का ही था और उसके सिर पर गहरी चोटें मारी गई थी।
शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सुरेंद्र के वहां पहुंचने पर एक बारगी तो परिजनों ने पुलिस के सामने हंगामा कर दिया कि वो पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम चाहते हैं। लेकिन बाद में एसएचओ से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वह शांत हुए।
रंजिश और झगड़े से परिजनों ने किया इनकार
पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है। लेकिन परिजन इस बात को मानने से ही साफ इंकार कर रहे हैं कि हत्या रंजिश के कारण हुई है। परिजनों ने सामान्य अस्पताल में साफ कहा कि युवक अविवाहित था और उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में अब पुलिस इस मामले में सभी प्रकार के एंगल पर काम करते हुए आरोपी मंदीप की तलाश में जुट गई है।

गांव बनगांव निवासी राजेश पिछले दो दिन से घर से लापता था। उसका शव मंगलवार सुबह सिरसा ब्रांच नहर के पास मिला है। सिर पर चोटों के निशान देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई है। जिस युवक मंदीप के साथ वो घर से निकला था उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, सभी एंगल से जांच की जा रही है। -सुरेंद्र, सदर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed