{"_id":"5abbd6b94f1c1b5a2a8b45f1","slug":"151522259641-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की नोक पर नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल की नोक पर नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना । एक नाबालिग लड़की के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म करने के मामले मे पुलिस ने आरोपी डब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस द्वारा वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में ग्रामीण ने बताया था सांय लगभग सवा तीन बजे उसकी 16 वर्षीय लड़की को गली से घर के लिए जाते समय आरोपी डब्बू पिस्तौल के बल पर सुनसान जगह पर ले गया था और वहां उसने उसकी बेटी के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया था। आरोपी ने छात्रा को परिजनों व अन्य किसी को बताने पर पिस्तौल से उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।