फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   युवक करता था छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

युवक करता था छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 13 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
युवक करता था छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस
युवक करता था छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर की एक कालोनी की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने व उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रहनखेड़ी निवासी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, शहर की एक कालोनी में रहने वाली नाबालिग छात्रा को स्कूल आते-जाते समय एक युवक छेड़छाड़ करता था। मंगलवार सुबह भी जब छात्रा स्कूल आ रही थी, तो युवक ने उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। जब छात्रा ने युवक की हरकत का विरोध किया और उक्त बात परिजनों को बताने की बात कही, तो युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने उक्त बात परिजनों को बताई परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि रहनखेड़ी निवासी युवक अमनदीप उनकी नाबालिग बेटी को स्कूल आते जाते वक्त परेशान करता है और जान से मारने की धमकी देता है। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया पुलिस ने अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed