फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   धोखाधड़ी में फंसे मनकीरत औलख व अन्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम विंडो में शिकायत

धोखाधड़ी में फंसे मनकीरत औलख व अन्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम विंडो में शिकायत

Thu, 14 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में फंसे मनकीरत औलख व अन्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम विंडो में शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख व उसके रिश्तेदारों को आठ माह पूर्व केस दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। धोखाधड़ी के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस आंखे मूंदे बैठी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह लोग उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।
यह कहना है सीएम विंडो पर शिकायत देने वाले मॉडल टाउन निवासी ओमप्रकाश गगनेजा की। उन्होेंने बताया कि सिटी थाने में 29 मार्च 2017 को उसकी शिकायत पर पंजाबी कलाकर मनकीरत औलख, उसके पिता निशान सिंह औलख, भाई रवि औलख तथा अवतार सिंह, नरेन्द्र सिंह, गुरविन्द्र सिंह व दलजीत सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 465, 467, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज हुआ था। लेकिन अभी तक इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उक्त लोगों ने फर्जी दस्तावेजों से उसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया था। इन लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

मिल रहीं धमकियां
आरोपी उसे धमकियां दे रहे हैं कि केस वापस ले लो। इन आरोपियों से उसे जान को खतरा है। ओमप्रकाश गगनेजा ने अपनी शिकायत में बताया कि इस मामले की जांच डीएसपी डबवाली को सौंपी गई है, जो फतेहाबाद से 90 किलोमीटर दूर है। मेरी उम्र 82 साल की है और मुझे जांच के लिए इतनी दूर बुलाकर परेशान किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि यह लोग खुले घूम रहे हैं। कोर्ट भी इनकी गिरफ्तारी के लिए 6 बार गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। ओमप्रकाश गगनेजा ने सीएम से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed