फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद एक बार फिर शर्मसार, नाबालिग के साथ घर में घुसकर बलात्कार, मामला दर्ज

फतेहाबाद एक बार फिर शर्मसार, नाबालिग के साथ घर में घुसकर बलात्कार, मामला दर्ज

Wed, 04 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद एक बार फिर शर्मसार, नाबालिग के साथ घर में घुसकर बलात्कार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में एक बार फिर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बार मामला फतेहाबाद ब्लॉक के एक गांव का है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामला फरवरी माह का बताया जा रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जसबीर उर्फ पीरू ने 21 फरवरी 2018 को उसकी बेटी को घर में अकेला पाकर जबरन उससे रेप किया। किसी को बताने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसके बाद उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी थी और खाना पीना भी कम कर दिया था। उन्होंने जोर देकर पूछा तो उसने सारी बात बता दी। महिला थाना पुलिस ने लड़की मां की शिकायत पर जसबीर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। लड़का फतेहाबाद में काम करता है और लड़की के घर के पड़ोस में रहता था। गौरतलब है कि पिछले एक डेढ़ माह में फतेहाबाद जिले में रेप की घटनाओं में एकाएक काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अकेले जून माह में ही फतेहाबाद जिले में रेप और सामूहिक रेप के कुल 12 से अधिक मामले सामने आए थे। इस बारे में महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि मामला फरवरी का बताया जा रहा है। फिलहाल नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक जसबीर के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने, जान से मारने की धमकी देने तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed