फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चार युवकों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो काबू

चार युवकों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो काबू

Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
चार युवकों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
स्थानीय बीघड़ रोड पर उस समय हंगामा हो गया जब युवती से छेड़छाड़ करते दो युवकों को भीड़ और परिजनों ने पकड़कर धुन दिया। दो अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। धुनाई के बाद युवक पुलिस को सौंप दिए गए। युवकों की पहचान गौरव निवासी रतिया चुंगी व मंजीत निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। युवती के पिता की शिकायत पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मंजीत ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वो तो खुद अपनी बहन से छेड़छाड़ के खिलाफ युवकों को समझाने आया था लेकिन भीड़ ने उसे भी साथ दबोच लिया।
पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी धर्मशाला रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। वह पिछले तीन दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। उसने शनिवार सुबह बेटी से स्कूल न जाने की वजह पूछी तो बेटी ने रोते हुए बताया कि उसे कुछ लड़के पिछले कई दिन से छेड़ते हैं और स्कूल से लेकर घर तक पीछा करते हैं। इस पर परिजनों ने बेटी को स्कूल भेज दिया और वापसी में स्कूल के रास्ते में ही रुक गए।
विज्ञापन

हमेशा की तरह ही चार युवक दो बाइक पर सवार होकर उसकी बेटी का पीछा करने लगे, जिसके बाद बीघड़ रोड पर आर्यभट्टू स्कूल वाली गली के बाहर युवती ने अपने परिजनों को ईशारा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उक्त युवकों को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। मामले का पता चलते ही वहां मौजूद लोगों ने भी युवकों की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद दो युवक तो मौके से फरार हो गए लेकिन दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। फरार हुए युवकों के नाम ओंकार व नवीन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चार युवकों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप है। इस मामले में 2 युवक गिरफ्तार किए हैं, जबकि दो अन्य फरार हैं। उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एक आरोपी का कहना है कि वह खुद अपनी बहन से छेड़छाड़ रोकने के लिए आया था। इस बात की भी वैरिफिकेशन कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed