फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे मेहरचंद झंडई के पोते से जींद के बदमाश ने मांगी आठ लाख की रंगदारी

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे मेहरचंद झंडई के पोते से जींद के बदमाश ने मांगी आठ लाख की रंगदारी

Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे मेहरचंद झंडई के पोते से जींद के बदमाश ने मांगी आठ लाख की रंगदारी
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष के पोते से जींद के बदमाश ने मांगी आठ लाख की रंगदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर में लोगों से रंगदारी मांगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सेक्टर तीन में रहने वाले नीरज उर्फ नन्नू झंडई को भी आठ लाख रुपये के लिए रंगदारी कॉल आने के बाद से पुलिस विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। नन्नू झंडई अनाजमंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे दिवंगत मेहर चंद झंडई के पोते हैं। नन्नू झंडई ने इस मामले में एसपी दीपक सहारण से मिलकर शिकायत दी है। एसपी सहारण ने शहर पुलिस में मामला दर्ज करवाकर जांच की बात कही है।
एसपी को दी शिकायत में नन्नू झंडई ने बताया कि उसका प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है। कुछ समय पहले जींद के मनीष बदमाश ने उसे फतेहाबाद आकर उसे धमकी देते हुए पैसों की डिमांड की थी। उसने उस समय इस मामले को इतनी गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन सोमवार को उसके पास फिर से मनीष बदमाश का फोन आया कि दस दिन में आठ लाख रुपये की तैयारी कर ले अन्यथा हिसाब चुकाना पड़ेगा। इसके बाद उसने एसपी सहारण से इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आपसी लेनदेन से जोड़कर देख रही है। दरअसल पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि अगर कोई बदमाश किसी को रंगदारी के लिए फोन करेगा भी तो आठ लाख रुपये की रकम क्यों मांगेगा। या तो वो दस लाख या फिर पांच लाख रुपये मांगेगा। आठ लाख रुपये की रकम तो तभी मांगी जा सकती है जब किसी प्रकार का कोई लेन-देन लंबित हो। बहरहाल एसपी ने साफ किया है कि नन्नू की ओर से सिटी थाने में औपचारिक शिकायत आते ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed