{"_id":"5ab3efa44f1c1b57408b466d","slug":"11521741732-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा धाम गया था परिवार, पीछे बंद पड़े मकान से 1 लाख रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्रोहा धाम गया था परिवार, पीछे बंद पड़े मकान से 1 लाख रुपये की नकदी चोरी
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पुरानी तहसील चौक में अजय भारती गोपा के घर से चोरों ने करीब 1 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। फतेहाबाद पुलिस ने अजय भारती की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अजय भारती ने बताया कि उसने 11 मार्च को 1 लाख रुपये अलमारी में कपड़ों के नीचे रखे थे। इसमें से 500 रुपये उसने निकाल लिए। शेष राशि अलमारी में ही पड़ी थी। 20 मार्च को वह अग्रोहा धाम में मत्था टेकने गए थे और शाम को वापिस लौटे थे। उन्होंने बताया कि पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने अलमारी से 99 हजार 500 रुपये की नकदी चुरा ली। अगले दिन जब उन्होंने अलमारी चैक की तो नकदी गायब थी।