फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एडीसी के कार्यक्रम में आए मेट का बाइक चोरी

एडीसी के कार्यक्रम में आए मेट का बाइक चोरी

Wed, 10 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
एडीसी के कार्यक्रम में आए मेट का बाइक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। अतिरिक्त जिला उपायुक्त डा. जेके आभीर की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए एक मनरेगा में लगे मेट कर्मी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अकांवाली निवासी प्रेमचंद ने बताया कि वह विभाग में मेट के पद पर कार्यरत है। प्रेमचंद ने बताया कि 8 दिसंबर को अतिरिक्त जिला उपायुक्त डा. जेके आभीर द्वारा डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह में जिले को पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के गांवों से सरपंच, ग्राम सचिव, मेट सहित अनेक कर्मियों ने भाग लिया था। उसने कहा कि वह लगभग एक बजकर 30 मिनट पर बैठक में भाग लेने के लिए विश्राम गृह पहुंचा तथा मोटरसाइकिल को विश्राम गृह में खड़ा कर दिया। बैठक खत्म होने के बाद जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। जिसके बाद उसने आसपास में तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed