{"_id":"5a959c3d4f1c1b410b8bb65e","slug":"111519754301-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले के अंदर घुसी कार, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले के अंदर घुसी कार, बाल-बाल बचे सवार
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले के अंदर घुसी कार, बाल-बाल बचे सवार
ट्राला चालक रोड पर ही ट्राला छोड़कर भागा, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। मंडी मोड़ के पास बाद दोपहर को उस समय एक बहुत बड़ा हादसा होते हुए टल गया जब मंडी की तरफ से आ रहे ट्राले के नीचे एक कार धंस गई। हालांकि इस हादसे में कार सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन कार ट्राले के नीचे धंस जाने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के चलते कार सवार युवकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने ट्राले चालक के साथ विवाद कर लिया। इस विवाद को देखते हुए चालक ट्राले को सड़क के बीचों-बीच छोड़कर ही फरार हो गया। स्टेट हाईवे पर दुर्घटना के कारण ट्राला व कार बीचों-बीच रुका होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। उपरोक्त घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस अधिकारी इंद्राज सिंह मौके पर पहुंचे और स्टेट हाईवे से जाम खुलवाया।
आज बाद दोपहर को स्विफ्ट कार पर सवार होकर परिवार के 2 लोग फतेहाबाद की तरफ से आ रहे थे तो मोदी पम्प के समीप कार चालक ने अपनी कार को मंडी की तरफ मोड़ लिया। जैसे ही उपरोक्त कार मंडी की तरफ मुड़ी तो उसी दौरान मंडी की तरफ से आ रहा ट्राला भी स्टेट हाईवे की तरफ मुड़ गया, जिसके चलते ट्राले का पिछला हिस्सा कार पर चढ़ गया। हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण जाम लग गया। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
27 एफटीबीपी 39-रतिया में ट्राले के अंदर घुसी कार