फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ग्रामीण एटीएम बदलकर खाते से निकाले एक लाख

ग्रामीण एटीएम बदलकर खाते से निकाले एक लाख

Tue, 30 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण एटीएम बदलकर खाते से निकाले एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
टोहाना में एक ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदलकर उसे 1 लाख 3 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी व ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चंदड़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसका यूनियन बैंक में खाता है। वह चंडीगढ़ रोड स्थित ओबीसी बैंक की ब्रांच के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। उसे एटीएम चलाना नहीं आता है जिसके चलते उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उसी समय वहां खड़े अज्ञात युवक ने उससे मदद करने की बात कही, जिसके बाद उसने एटीएम कार्ड युवक को दे दिया। युवक ने उसके खाते से 20 हजार रुपये निकालकर दे दिए। इस दौरान जब उसने एटीएम कार्ड वापिस मांगा तो आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे ग्रामीण बैंक का एटीएम दे दिया। उस समय वह वहां से घर वापिस आ गया। जब उसेे रुपयों की जरूरत हुई तो मंगलवार को वह बैंक में आया। उसे पता चला कि उसके खाते में एक भी रुपया नहीं है। आरोपी ने उसके खाते से 1 लाख 3 हजार रुपये निकाल लिए। टोहाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति पर चोरी व ठगी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड जरूर जांचें: एसएचओ
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि एटीएम का प्रयोग करने के बाद सभी को अपना एटीएम कार्ड जरूर जांच लेना चाहिए कि वह उसी का कार्ड है या किसी ने बदल तो नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एटीएम ठगी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है तथा हर पल सावधानी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि जब भी अपना एटीएम प्रयोग करें तो उस समय एटीएम रूम में और किसी को प्रवेश न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed