फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime,mobile check,case file,fatehabad news

भरतपुर के गिरोह ने वीडियो एडिट कर पार्षद प्रतिनिधि को किया था ब्लैकमेल

Wed, 28 Oct 2020 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Crime,mobile check,case file,fatehabad news
शहर के पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा नेता सोनू कुक्कड़ की वीडियो एडिट कर 22 हजार रुपये लेने के बाद भी ब्लैकमेल करने का मामला राजस्थान के भरतपुर से जुड़ा है। ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सदस्य राजस्थान के भरतपुर निवासी है। नंबर ट्रेस करने पर इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन काबू नहीं कर पाई है। मामले में पुलिस ने भरतपुर पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़, प्रधान दर्शन नागपाल, पार्षद राकेश गंभीर, प्रतिनिधि रणजीत ओढ़, सुरेंद्र मिढ़ा, विनय शर्मा, सुरेंद्र मिढ़ा, मनोज नारंग, सौरभ मैहता, प्रमोद कुमार आदि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आरोपियों को जल्द काबू किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ ने शहर थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी फेसबुक आईडी से नंबर लेकर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और इसी दौरान उसकी वीडियो एडिट कर पत्नी व भाई के पास वीडियो भेज दी थी। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 22 हजार रुपये ले लिए और इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। मामले में शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच जारी है। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। फिलहाल टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। - दलजीत बैनीवाल, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed