फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime has risen in the state; an atmosphere of fear and insecurity prevails among the public: Selja

प्रदेश में अपराध बढ़े, आमजन में भय-असुरक्षा का माहौल : सैलजा

Mon, 06 Jul 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crime has risen in the state; an atmosphere of fear and insecurity prevails among the public: Selja
रतिया। गांव हड़ौली में कार्यकर्ताओं को संबो​​धित करते कुमारी सैलजा। स्त्रोत : प्रवक्ता
रतिया। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, गोलीबारी, फिरौती और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

सांसद सैलजा ने गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना की निंदा की। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए सरकार से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि अपराधियों में कानून का भय पैदा हो सके।
विज्ञापन

वे रविवार को गांव हड़ौली में नागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के उद्घाटन उपरांत कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है और प्रत्येक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता केवल घोषणाओं से संतुष्ट नहीं होती बल्कि प्रभावी और सख्त कानून व्यवस्था चाहती है। सरकार को पुलिस व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने हाल में हुई सभी गंभीर आपराधिक घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बैठक में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, जयपाल सिंह लाली, नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुरजिंदर जोहल, देवराज हड़ौली सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed