फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime case file,fatehabad news

राजनगर में जर्जर मकान की छत पर मिला भ्रूण

Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime case file,fatehabad news
राजनगर में एक जर्जर मकान की छत पर भ्रूण मिला । जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्षद प्रतिनिधि शेर सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के राजनगर में शाम के समय कुछ बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। खेलते खेलते वे अचानक खंडहर मकान की छत पर चले गए। बच्चों ने देखा कि वहां पर एक कपड़े में कुछ लिपटा हुआ है। बच्चों ने इसकी सूचना वार्ड के लोगों व पार्षद प्रतिनिधि को दी। जानकारी पाकर पार्षद प्रतिनिधि शेर सिंह व बीरभान मौके पर गए जिसके बाद भ्रूण देखा तो घटना बारे चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को बताया। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर उक्त भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के महिला के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पार्षद प्रतिनिधि शेर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम 5:30 बजे वह अपनी आटा चक्की में काम कर रहा था तो उसी समय कुछ बच्चे उसके पास आए। उन्होंने कहा कि खाली पड़े मकान की छत पर कपड़े में कुछ चीज लिपटी हुई है। शेर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी वीरभान के साथ उक्त मकान की छत पर गया और देखा कि कपड़े में भ्रूण लिपटा हुआ था, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल से बंद पड़ा था मकान
पार्षद प्रतिनिधि शेर सिंह ने बताया कि जिस मकान में यह भ्रूण मिला है, वह करीब 10 साल से बंद पड़ा था, जहां कोई भी नहीं रहता था। उसने बताया कि अज्ञात महिला ने अपना गर्भ छुपाने की नियत से शिशु के जन्म से पहले ही साक्ष्य को छुपाने के लिए भ्रूण करके उसे छत पर फेंका है। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि पहले यहां करीबन दस साल पहले भैंसों का डेयरी फार्म होता था, जिसे पंजाब के लोग चलाते थे, लेकिन करीब 10 साल से काम बंद होने से यहां बंद पड़ा होने से खंडहर बन गया था।

बोले- जांच अधिकारी
जांच अधिकारी व चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि शेर सिंह के बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed