फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Create awareness among people about prevention of cyber crimes

Fatehabad News: साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया

Fri, 19 Dec 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Create awareness among people about prevention of cyber crimes
फतेहाबाद । थाना साइबर की टीम ने शुक्रवार को रतिया रोड स्थित झाड़ साहिब गुरुद्वारा में आम जनता को साइबर क्राइम से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग जैसी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने और मजबूत पासवर्ड रखने के महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं और आमजन ने सक्रिय भाग लिया, सवाल पूछे और अपनी डिजिटल जागरूकता बढ़ाई। थाना साइबर ने इस अवसर पर सभी से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने और ऑनलाइन सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed