फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crackers, found, without licence, fatehabad

बिना लाइसेंस गोदाम में रखे जा रहे थे पटाखे, दो गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crackers, found, without licence, fatehabad
पुलिस गिरफत में दोनों आरोपी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। टोहाना पुलिस ने नया बाजार में छापा मारकर दो लोगों को अवैध पटाखे के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन लोगों ने एक गोदाम बनाया हुआ था और उसमें पटाखे रखे जा रहे थे, जिनका उक्त लोगों के पास लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई महेंद्र के पास गुप्त सूचना आई थी कि नया बाजार के महादेव मंदिर के नजदीक टोहाना निवासी अजय जैन अपने गोदाम में छोटा हाथी से पटाखे, अनार, फिरकी सहित लाखों का सामान अवैध रूप से उतार रहा है। पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति पटाखों की पेटियों व डिब्बों को गोदाम के बाहर उतार रहे थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान काली माता मंदिर के सामने निवासी अजय जैन व दूसरे ने उसके नाम उकलाना के बुढाखेड़ा निवासी सुरेश कुमार के रूप में दी। पुलिस की टीम ने आरोपियों से लाइसेंस व परमिट मांगा, लेकिन वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने जब उनका वजन करवाया तो लाखों की कीमत का लगभग साढ़े 7 क्विंटल के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने छोटा हाथी, 14 कार्टून पटाखों सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक्सपलोसिव एक्ट 9 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र ने बताया कि शहर पुलिस की टीम ने दो लोगों को अवैध रूप से पटाखों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग साढ़े 7 क्विंटल पटाखों को बरामद किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed