फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CPI(M) protests against rising inflation

Fatehabad News: माकपा ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 20 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
CPI(M) protests against rising inflation
भट्टूकलां। भट्टूकलां में प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला फूंकते माकपा कार्यकर्ता। माकपा
भट्टूकलां। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने भट्टूकलां में मार्केट कमेटी के सामने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता मा. हनुमान सिंह ने की जबकि संचालन संयुक्त रूप से सुभाषचंद्र भादू व जगदीशचंद्र ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व सीपीआईएम के जिला सचिव मंडल सदस्य विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों, मजदूरों और मेहनतकश जनता के खिलाफ जाकर अमेरिका जो समझौता करने जा रही है उसमें वह गलत है।
विज्ञापन

इस डील के तहत अमेरिका हमारे देश में बिना किसी शुल्क के कपास, गेहूं, दूध, घी, दही और सोयाबीन का तेल भेजेगा जबकि हमारे देश से अमेरिका जाने वाले सामान पर 18 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी, पशुधन बर्बाद होगा और देश की संप्रभुता खतरे में पड़ जाएगी। हम मांग करते हैं कि इस जनविरोधी डील को तुरंत रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि ने महंगाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ईंधन की कीमतों में उछाल के कारण फल, सब्जी, राशन और परिवहन किराया इतना बढ़ गया है कि आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

सरकार जनता के भारी विरोध के बावजूद अडाणी के स्मार्ट मीटर जबरन थोपने पर तुली है जो आम मीटरों से काफी तेज चलते हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और चरमराती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई। इस अवसर पर रिछपाल सिंह, अभिमन्यु सहारण, श्रवण कुमार, अभय सिंह गोदारा, मनीष गोरखपुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed