{"_id":"697cf0a2c1528d2229040e2a","slug":"cow-protection-group-freed-cattle-from-a-pickup-going-to-mewat-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-147821-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गोरक्षा दल ने मेवात जा रही पिकअप से गोवंश कराए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गोरक्षा दल ने मेवात जा रही पिकअप से गोवंश कराए मुक्त
Fri, 30 Jan 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
गौ रक्षा दल द्वारा पकडी गई पिकअप व आरोपी।
टोहाना। गोरक्षा दल की टीम ने शुक्रवार रात को कैंची चौक के पास से मेवात जा रही गोवंश से लदी पिकअप को पकड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शहर पुलिस ने दिल्ली के सुरसपुर निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप से एक गाय और दो बैल बरामद किए हैं।
गोरक्षा दल के प्रधान साहिल गिल ने बताया कि उन्हें पंजाब से मेवात में गोकशी के लिए गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। आरोपी सुमित गोवंश को पंजाब के लहरा से भरकर मेवात ले जा रहा था। इसी सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को कैंची चौक के पास से पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
गोरक्षा दल ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि चालक सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे गोवंश ले जाने के लिए 12 हजार रुपये किराया देने की बात कही गई थी। पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।