फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Covaxin vial will now have 5 doses instead of 20

कोवाक्सिन की शीशी में अब 20 की जगह होंगी 5 डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Covaxin vial will now have 5 doses instead of 20
नागरिक अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
कोरोनारोधी वैक्सीन को स्वास्थ्य केंद्रों पर खराब होने बचाने के लिए कोवाक्सिन की शीशी में फेरबदल किया गया है। शीशी में अब 20 की जगह 5 डोज ही होगी। यानी एक शीशी खोलने के बाद पांच लोगों को वैक्सीन लग पाएगी। पहले एक शीशी खोलने के बाद 20 लोगों को वैक्सीन लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन

बता दें कि कई सेंटरों पर इस कारण वैक्सीन खराब होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते अब छोटी शीशी में कोवाक्सिन जारी की गई है। जिले को अब हाल ही में 50 हजार कोविशील्ड और 3 हजार कोवाक्सिन डोज अलॉट हुई है। हालांकि कोविशील्ड की शीशी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोविशील्ड वैक्सीन की एक शीशी में 10 डोज होती है। कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद वैक्सीन 10 से 15 फीसदी तक खराब हुई थी। इसके पीछे मुख्य कारण ये रहा था कि सेंटरों पर टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या कम थी। इसके चलते जिले में शुरूआत में 10 से 15 फीसदी तक वैक्सीन खराब हुई थी।
विज्ञापन

वीरवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 744
45 से 59 साल 1429
18 से 44 साल 4696
दंत चिकित्सक पास आया युवक मिला संक्रमित
जिले में वीरवार को तीन दिन बाद एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। नागरिक अस्पताल में वीरवार को गांव ढांड निवासी युवक दंत चिकित्सक के पास आया था। दंत चिकित्सक ने कोरोना जांच करवाई तो उसमें युवक संक्रमित मिला। जिले में अब दो कोरोना एक्टिव केस हो गए हैं। वीरवार को जिले में 753 कोरोना सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल 1416 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 17830 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी नहीं है। विभाग की तरफ से जिले को 50 हजार कोविशील्ड और तीन हजार कोवाक्सिन डोज मिली है। कोवाक्सिन की एक शीशी में पहले 20 डोज होती थी, जिसे अब पांच कर दिया गया है।
- बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed