{"_id":"609820958ebc3e68712cd6ba","slug":"covaccine-fatehabad-news-rtk6078328114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविशिल्ड वैक्सीन की 9 हजार डोज पहुंची, 57 दिन बाद भी दूसरी डोज नहीं लगी तो पोर्टल पर खत्म हो जाएगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविशिल्ड वैक्सीन की 9 हजार डोज पहुंची, 57 दिन बाद भी दूसरी डोज नहीं लगी तो पोर्टल पर खत्म हो जाएगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन को लेकर राहत भरी खबर है। जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन की 9 हजार डोज पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 5 हजार डोज 45 आयु वर्ग से ज्यादा वालों की दूसरी डोज के लिए भेजी है। इसके अलावा चार हजार डोज 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए भेजी है। इससे पहले 10 हजार डोज 18 से 44 आयु वर्ग के लिए भेजी गई थी।
वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग पहले पीछे हट रहे थे लेकिन अब खुद लगवाने पहुंच रहे है। जिले में अभी तक करीब सवा लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण को लेकर पंजीकरण अनिवार्य कर रखा है। हालात ये है कि पंजीकरण नहीं हो रहा है। शाम चार बजे अगले दिने के लिए सेशन जारी होते तो इस दौरान पंजीकरण होता है लेकिन मात्र दो से तीन मिनट में प्रत्येक सेशन पर बुकिंग फुल हो जाती है। हालात ये है कि हिसार के लोग यहां पर बुकिंग करवा रहे है।
57 दिन में दूसरी डोज नहीं लगवाई तो पंजीकरण होगा रद्द
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद लोग दूसरी डोज लगवाने में दूरी कर रहे है। अभी तक मात्र 20 प्रतिशत लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगर कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 57 दिन के अंदर नहीं लगवाई तो पोर्टल पर पंजीकरण रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की 9 हजार डोज पहुंच चुकी है। वैक्सीन की विभाग के पास कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि वह तय समय तक वैक्सीन की दूसरी डोज जरूर लगवा लें, इसको लेकर लापरवाही न बरतें।
- बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन स्टोर