{"_id":"66f46f9906ac87a4a803c706","slug":"cousin-of-state-president-of-haryana-sarpanch-association-crushed-to-death-by-tractor-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122852-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष के चचेरे भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष के चचेरे भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
Thu, 26 Sep 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
मृतक रघुबीर सिंह।
समैन। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं गांव समैन के सरपंच रणबीर गिल के चचेरे भाई की मंगलवार रात को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप खेत पड़ोसी मनोज, उसके भाई कृष्ण और उनके पिता शमशेर सिंह पर लगा है। मृतक के भतीजे के बयान पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात से पहले मृतक का खेत के पड़ोसियों के साथ डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भतीजे लोकेंद्र ने बताया कि गांववासी मनोज व उसका भाई कृष्ण, उनके पिता शमशेर उर्फ शेरा व जोगीराम कई बार उन्हें धमकी देते रहे हैं। इस बारे में ताऊ रघुबीर ने उनको कई बार समझाया। ताऊ रघुबीर ने नाते में लगने वाले दादा सूबे सिंह को भी इस बारे में बताया था। आरोप है कि करीब तीन-चार महीने पहले इन्हीं लोगों ने ताऊ रघुबीर से कहा था कि तुम्हारे परिवार के व्यक्तियों ने चार साल पहले हमारे चाचा बलराज उर्फ बल्लू के लड़के कर्मजीत का कत्ल किया था। उनकी तुम पैरवी करते हो, इसलिए तुमको जान से मारेंगे।
लोकेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को वह और उसका ताऊ रघुबीर टोहाना जा रहे थे। उसी दौरान मनोज और उसके पिता शमशेर ने जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर से उनकी बाइक को साइड मारने की कोशिश की, मगर किसी तरह बाइक को सड़क से नीचे उतार दिया। उसके बाद वे टोहाना चले गए। इसके बाद उन्होंने उक्त घटनाक्रम के बारे में परिजनों को सूचित किया। लोकेंद्र के अनुसार उन्होंने गांव के ही कृष्ण पुत्र मांगेराम का खेत ठेके पर लिया हुआ है। ताऊ रघुबीर वहीं खेत में था। रात को मनोज व उसका भाई कृष्ण ट्रैक्टर पर सवार उनके खेत में पहुंच गए और उनको धमकी देने लगे। जब वे बाहर आए तो आरोपी ट्रैक्टर पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
लोकेंद्र के अनुसार उसके बाद वे मोटरसाइकिल पर पिताजी और ताऊ बेटे दीपेंद्र के साथ ताऊ रघुबीर को लेने के लिए ठेके वाले खेत में आ गए। वहां से ताऊ रघुबीर को लेकर गांव में स्थित घर की तरफ चल पड़े। जब वे सुलतान पीर बाबा के पास लगे वाटर कूलर के पास पहुंचे तो तो ताऊ रघुबीर ने कहा कि बाइक रोक दो, मुझे पानी पीना है। जब ताऊ रघुबीर पानी पी रहा था तो उसी समय मनोज व कृष्ण दोनों भाई ट्रैक्टर लेकर आ गए। आरोप है कि मनोज ने ताऊ रघुबीर को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ताऊ रघुबीर बेहोश हो गया। वहीं ट्रैक्टर में सवार कृष्ण उतरकर जोहड़ की तरफ भाग गया।
लोकेंद्र ने बताया कि इस पर उन्होंने बाइक पर ट्रैक्टर का पीछा किया। आरोपी ने ट्रैक्टर गली में खड़ा किया हुआ था। उनकी बाइक को देखकर आरोपी ने जान की मारने की नीयत से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। उसके बाद वे वहां से भागकर ताऊ के पास पहुंचे। तब तक परिवार के अन्य लोग गाड़ी लेकर पहुंच गए थे। वहां से वे ताऊ रघुबीर को टोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -- -- --
:: गांव समैन में ग्रामीण रघुबीर सिंह की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में मनोज, कृष्ण व उनके पिता शमशेर शामिल हैं। शमशेर सिंह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।
-संदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी, टोहाना।