फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cousin attacked Sarpanch representative of village Bhattu in Panchayat election rivalry

Fatehabad News: पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव भटटू के सरपंच प्रतिनिधि पर चचेरे भाई ने किया हमला

Sun, 14 Apr 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cousin attacked Sarpanch representative of village Bhattu in Panchayat election rivalry
गांव भट्टू में सरपंच प्रतिनि​धि पर हमले के बाद जांच करने पहुंचे डीएसपी जगदीश काजला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भूना (फतेहाबाद)। पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते गांव भट्टू के सरपंच प्रतिनिधि पर उसके चचेरे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह उर्फ सूखा पर तीन गोलियां चलाई गईं, जो एक पेट व दो बाएं हाथ में जाकर लगी। सुखजीत के पिता अवतार सिंह व चचेरे भाई हरपाल सिंह को भी लाठी मारकर घायल कर दिया गया। घायलों को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सरपंच प्रतिनिधि को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उनका ऑपरेशन करके पेट व हाथ से गोलियों को निकाला गया। सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी, डीएसपी जगदीश काजला व थानाध्यक्ष संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू, पूर्व सरपंच बलकार सिंह, बलदेव सिंह व बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सुखदेव के पिता बलकार सिंह भी गांव के सरपंच रह चुके हैं।
विज्ञापन


देवरानी ने जेठानी को पांच वोटों से हराया, तभी से चल रही रंजिश
गांव भट्टू में पंचायत चुनाव में सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू की पत्नी कमलजीत कौर व सुखजीत सिंह उर्फ सूखा की पत्नी किरणदीप कौर ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। दोनों रिश्ते में जेठानी एवं देवरानी है। 25 नवंबर 2022 को आए चुनाव परिणाम में देवरानी किरणदीप कौर ने जेठानी को पांच वोटों से हरा दिया था। इसी समय से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। इसके चलते छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों परिवारों के बीच तकरार होने लगी। गांव में अवैध शराब बेचने के मामले में दोनों ने ही एक दूसरे के समर्थकों को पुलिस को पकड़वा दिया था। इसी के चलते शुक्रवार को घटना से कुछ देर पहले ही फोन पर एक-दूसरे ने दम है तो सामने आने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू शुक्रवार रात अपनी स्विफ्ट कार में सनियाना से भटटू आ रहा था तो दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। सरपंच प्रतिनिधि के पिता का आरोप है कि सुखदेव सिंह ने जान से मारने की नीयत से सीधी गोली चला दी। इसमें 40 वर्षीय सुखजीत सिंह उर्फ सुखा के पेट व बाजू पर गोली लगी। 67 वर्षीय अवतार सिंह व 32 वर्षीय हरपाल सिंह लाठी डंडे लगने से घायल हो गए।

:बचाव में चलानी पड़ी रिवाल्वर से गोली, नहीं तो वे मुझे मार देते : सुखदेव सिंह
48 वर्षीय बेटे सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू ने आरोप लगाया कि गांव सनियाना में अपने समधी से मिलकर वापस घर आ रहा था। गांव भट्टू में बस स्टैंड पर सुखजीत सिंह उर्फ सुखा व 10-12 अन्य लोग लाठी-डंडे व हाथों में पत्थरों के साथ खड़े थे। जब उसकी कार उनके नजदीक पहुंची तो उस पर हमला कर दिया। स्विफ्ट कार के शीशे तोड़कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। बचाव में हवाई फायरिंग करने लगा तो सुखजीत सिंह ने लोहे की पाइप से उसके हाथ पर प्रहार कर दिया तो रिवाल्वर की गोली उसे लग गई। अगर बचाव में मैं गोली नहीं चलाता तो वे लोग मुझे मार देते।


वर्जन
पुलिस ने घायल अवतार सिंह के बयान पर मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू, उसके पिता बलकार सिंह, भाई बलदेव सिंह व बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
जगदीश काजला, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed