{"_id":"66772c50aee12dbab30596b4","slug":"court-sent-the-accused-to-jail-in-chandpura-double-murder-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-118382-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चांदपुरा डबल मर्डर मामले में कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चांदपुरा डबल मर्डर मामले में कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल
Sun, 23 Jun 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
जाखल। गांव चांदपुरा में अवैध संबंधों से आहत होकर अपनी पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से हत्या करने वाले जसविंद्र सिंह और उसके दोनों साथियों को रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को हिसार जेल भेज दिया है।
शनिवार को रिमांड के दौरान आरोपियों द्वारा प्रयुक्त किए गए तेजधार नुकीला हथियार व फोन भी बरामद कर लिया गया है। मोबाइल के जरिये पुलिस जसविंद्र और मूर्ति के बीच हुई वार्तालाप की जानकारी हासिल कर सकेगी। जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने इस मामले में रिमांड के दौरान जसविंद्र ने कबूला किया था कि उसने अवैध संबंधों के कारण गांव में बदनामी होने से नाराज होकर इस हत्याकांड को अपने दोनों साथियों के साथ अंजाम दिया था।
यह था मामला
गौरतलब है कि गांव चांदपुरा निवासी मूर्ति और उसके बहनोई रतिया क्षेत्र के गांव बबनपुर निवासी जगसीर सिंह के बीच करीब पांच साल से अवैध संबंध थे। इनके अवैध संबंधों के कारण मूर्ति के पति जसविंद्र सिंह की गांव में काफी बदनामी हो रही थी। इस कारण जसविंद्र सिंह गांव में अपने दोस्तों हत्यारोपी बिकर सिंह और परमिंदर सिंह के अलावा कहीं भी बैठता नहीं था। बुधवार की रात को जसविंद्र ने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर मूर्ति और जगसीर की हत्या कर दी थी।