{"_id":"63e3e31a0033ded16b0dfebe","slug":"court-and-two-government-offices-to-be-shifted-to-new-bus-stand-br-to-fix-fare-fatehabad-news-c-21-1-50838-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नए बस स्टैंड में शिफ्ट होंगी कोर्ट और दो सरकारी कार्यालय, बीएंडआर तय करेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नए बस स्टैंड में शिफ्ट होंगी कोर्ट और दो सरकारी कार्यालय, बीएंडआर तय करेगा किराया
विज्ञापन
फतेहाबाद का नया बस स्टैंड।
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर बस स्टैंड शिफ्ट हो चुका है। यहां के चार मंजिला बस स्टैंड के भवन को किरायेदार का इंतजार भी अब जल्द खत्म होने जा रहा है। जल्द यहां कोर्ट और दो सरकारी कार्यालय भी शिफ्ट हो सकते हैं। रोडवेज महाप्रबंधक की तरफ से कार्यालय व अन्य संस्थान शुरू करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद यहां दो कोर्ट और दो सरकारी कार्यालय शुरू करने के लिए आवेदन आए हैं। जिन्हें रोडवेज महाप्रबंधक ने अनुमति के लिए मुख्यालय के पास भेजा है।
बता दें कि यहां तक कि इन कार्यालयों के लिए किराया कितना होगा, इसको लेकर बीएडंआर से जवाब भी मांगा गया है। पीडब्ल्यूडी बीएडंआर के अधिकारी बताएंगे कि किराया कितना होगा। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो यहां पर दो कोर्ट जिसमें लेबर जुवेनाइल कोर्ट शामिल वह शिफ्ट हो सकती है। हालांकि कोर्ट को लेकर अभी फाइनल मोहर लगनी बाकी है। इसके अलावा आरटीए और जिला आयुर्वेदिक कार्यालय भी यहां पर शिफ्ट हो जाएगा। फिलहाल आरटीए कार्यालय पुराना बस स्टैंड के सामने डीडीपीओ कार्यालय के साथ चल रहा है। इसके अलावा आयुर्वेदिक कार्यालय भी निजी भवन में चल रहा है। संवाद
चार मंजिला भवन में से खाली है डेढ़ मंजिल
प्रदेश का पहला बस स्टैंड हो जो कि चार मंजिला है। अधिकारियों की माने तो ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टैंड है, इसके अलावा व्यवसायिक कार्यों के लिए दुकानें बनाई गई है। पहली मंजिल और दूसरी मंजिल के आधे हिस्से रोडवेज महाप्रबंधक से संबंधित कार्यालय है। इसके अलावा दूसरी मंजिल का आधा हिस्सा व तीसरी मंजिल पूरी तरह से खाली है। अगर अनुमति मिलती है तो संबंधित कोर्ट और सरकारी कार्यालय यहां शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
20 करोड़ से तैयार हुआ है नया बस स्टैंड
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड को बनाने की घोषणा सीएम मनोहरलाल ने फतेहाबाद में 15 दिसंबर 2016 को की थी। आठ एकड़ जमीन पर बने इस बस स्टैंड पर 20 करोड़ आठ लाख 83 हजार रुपये की लागत आई है।
कोट
बस स्टैंड चार मंजिला है, दूसरी मंजिल का आधा और तीसरी मंजिल का पूरा हिस्सा खाली है। सरकारी कार्यालयों को जगह देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। दो कोर्ट और दो सरकारी कार्यालयों से आवेदन आए है। अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है। इसके अलावा किराया कितना होगा, ये बीएडंआर तय करेगा।
-शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक